मण्डलायुक्त  दीपक रावत ने जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान कर निस्तारण किया।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

शनिवार को विगत जनता दरबार मेें बहुतायत संख्या मंे फरियादियों की सुनवाई नही हो पाने के कारण लम्बित फरियादियों की मंगलवार को मण्डलायुक्त  दीपक रावत ने जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान कर निस्तारण किया।
• आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में मण्डल में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण शीघ्र हटाया जायेगा, साथ ही आयुक्त ने बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का नियमित सत्यापन करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

 

 

• आयुक्त ने कहा कि निजी अमीनों का लाईसेंस निरस्त होने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा भूमि का सर्वे निजी अमीनों द्वारा किया जा रहा है। निजी अमीनों द्वारा भूमि का गलत खेत नम्बर चढाये जा रहे है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपनी भूमि का सर्वे राजस्व निरीक्षक के द्वारा ही करायें जिससे भविष्य में भूमि धोखाधडी से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, एसडीएम हल्द्वानी और तहसीलदार ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण*

 

 

 

• जनता दरबार में जनपद बागेश्वर से आये ग्रामीणों द्वारा आयुक्त को बताया कि विजयपुर-भाटगाड-रनकाण्डे से पैसिया मोटर मार्ग जो 483.40 लाख की लागत से 6.5 किमी बनना था जबकि मार्ग 4.5 किमी ही बना। ग्रामीणों ने कहा कि लगभग 4 गांवों तक सडक नही पहुच पाई है। जिस पर आयुक्त ने लोनिवि अधीक्षण अभियंता बागेश्वर से दूरभाष पर वार्ता की गई। उन्होंने बताया कि बाकी मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है जल्द ही मार्ग का निर्माण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित प्रकरणों पर मुख्य सचिव सख्त, अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

 

जनता दरबार में भूमि सम्बन्धी विवाद के साथ ही घरेलू विवाद भी काफी संख्या में आये। जिनका आयुक्त ने अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर किया।
——————————–
जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल 05946220184

karki
inder