जमीन की पैमाइश के लिए रिश्वत मांगना पड़ा भारी, पटवारी गिरफ्तार

जमीन की पैमाइश के लिए रिश्वत मांगना पड़ा भारी, पटवारी गिरफ्तार

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक

जमीन की नाप के बदले 30 हजार की रिश्वत, विजिलेंस ने पटवारी को दबोचा

नैनीताल। धारी तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने जमीन की नाप कराने के एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब नहीं चलेगी खानापूर्ति, मौके पर सत्यापन अनिवार्य

जानकारी के मुताबिक मोड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति को अपनी जमीन की नाप करानी थी। आरोप है कि नाप कराने के बदले संबंधित पटवारी ने उससे 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, जिसके बाद उसने सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

शिकायत का सत्यापन होने के बाद विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित की। इसके बाद 26 सितंबर को धारी तहसील में कार्रवाई करते हुए पटवारी निर्मल बोरा को शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

 

 

विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने कार्रवाई करने वाली टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने आम लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग का सहयोग करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  दर्शन के दौरान खोया पर्स, पुलिस ने तलाश कर बुजुर्ग महिला श्रद्धालु को लौटाया

 

 

 

 

विजिलेंस के अनुसार, यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 9456592300 पर की जा सकती है।

karki
inder