दिल्ली क्राइम

“दिल्ली महिला हत्या: गला दबाकर की गई , पति पर लगा हत्या  का आरोप

Spread the love

“दिल्ली महिला हत्या: गला दबाकर की गई , पति पर लगा हत्या  का आरोप

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 दिल्ली में महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। महिला की गला दबाकर हत्या की गई। हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है। महिला के चार बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जामकारी के अनुसार, देर रात पुलिस को चांद बाग इलाके से सूचना मिली कि महिला बेहोशी की हालत में पड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक महिला की पहचान शबनम (35) पत्नी उम्मेद निवासी चांद बाग के रूप में हुई है। उम्मेद और शबनम किराए पर रहते हैं। उनकी शादी को सात साल हो गए थे। उम्मेद बढ़ई का काम करता है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने 10 व्यक्तियों को सट्टा खेलते हुए किया गिरफ्तार।

 

मंगलवार की देर रात दंपति का आपस में विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी उम्मेद ने पत्नी का गला घोंट दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, उम्मेद को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर है। इसको लेकर आए दिन विवाद होता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।