जरा हटके देहरादून रामनगर

उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष हुकम चन्द्र पाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड लेखपाल संघ की नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक रामनगर में संपन्न हुई।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

बैठक का संचालन करते हुए लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री तारा चन्द्र घिल्डियाल ने प्रेस को बताया कि लेखपाल संघ अपनी पांच सूत्रीय मांग के लिए विगत 9 माह से अतिरिक्त क्षेत्रों के कार्य बहिष्कार पर है।घिल्डियाल ने बताया कि विगत कई वर्षों से तहसील में रिक्त लेखपाल क्षेत्रों को नहीं भरा जा रहा है और न ही लेखपाल क्षेत्रों का पुनर्गठन हो पाया। बदलते समय में बढ़ते हुए जनसंख्या घनत्व के कारण कार्य की अधिकता के कारण लेखपालों को शारीरिक,मानसिक समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है किन्तु आज तक कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ। लेखपालों पर अतिरिक्त कार्य होने के कारण गत वर्षो में सेवा का अधिकार, सूचना का अधिकार, विभिन्न आयोगों के पत्र,शासन प्रशासन की जांच सम्बन्धी प्रकरण तथा प्रमाण पत्रों एवं मूल कार्य भूलेख आदि कार्य समय से पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं। जिसके कारण सदस्यों पर शास्तियाँ व अन्य दण्ड आरोपित होने के साथ-साथ कार्यशैली भी धूमिल हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी वंदना सिंह ने विभिन्न तकनीकी संस्थानों के साथ जिला कार्यकारी समिति की बैठक की।

 

 

घिल्डियाल ने यह भी बताया कि 18 अक्टूबर 2022 को अपर सचिव राजस्व के साथ लेखपाल संघ की 5 बिंदुओं पर सहमति बनी थी लेकिन वर्तमान समय तक शासनादेश जारी न होने के कारण सभी लेखपालों में गहरा रोष व्याप्त है। प्रदेश अध्यक्ष हुकम चंद्रपाल सहित अन्य जनपदों से उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि यदि सरकार अतिरिक्त क्षेत्रों के कार्य हेतु मूल वेतन के बराबर अतिरिक्त वेतन तथा कार्य की अधिकता को देखते हुए प्रत्येक राजस्व उप निरीक्षक को एक लिपकीय कार्मिक उपलब्ध कराती है, स्टेशनरी भत्ता बहाल करती है, तो संघ कार्य बहिष्कार वापस ले लेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश"

 

 

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हुकम चन्द्र पाल,प्रदेश महामन्त्री तारा चन्द्र घिल्डियाल,प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह,विनोद कुमार,अनुज कुमार यादव, संगठन मंत्री अनंत कुमार शर्मा, राजेश उनियाल, कोषाध्यक्ष जयपाल सिंह रावत, ऑडिटर राजीव सिंह बिष्ट, हरिद्वार अध्यक्ष देवेश घिल्डियाल,देहरादून अध्यक्ष संगत सिंह सैनी, उधमसिंहनगर अध्यक्ष सतपाल बाबू, डीएस पंचपाल,सुभाष कुमार चौहान, मनीष गुप्ता, आरिफ हुसैन, पिंटू कुमार गौतम, विनीत कुमार, रविकांत, राहुल चौहान, मुकेश कुमार, जगतार सिंह, खुशाल सिंह, गौरव कुमार, मनीष सिंह, अरुण देवरानी, गोपाल सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह अधिकारी, दीपक नेगी,

 

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के लिए समय सारिणी जारी, परिसीमन प्रस्ताव 27 से 30 अगस्त तक तैयार होंगे

 

इकबाल अहमद, रणवीर चौहान, अभय कुमार, मनोज सिंह रावत, लक्ष्मी नारायण यादव, फैजान खान, सुरेंद्र सिंह चौहान, सुनीता लोहनी, श्रीमती शबनम परवीन, पुष्पा भंडारी, मंजू बिष्ट, रंजना आर्य, दौलत सिंह, भगत सिंह आदि उपस्थित रहे।