उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

अनुपयोगी भूमि पर शुरू होंगे उपयुक्त प्रोजेक्ट: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश

Spread the love
अनुपयोगी भूमि पर शुरू होंगे उपयुक्त प्रोजेक्ट: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में भूमि के इष्टतम उपयोग के लिए गठित अनुशंसा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को सभी लैंड पार्सल में शुरू होने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए भूमि के इष्टतम उपयोग के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि किसी भी लैंड पार्सल में प्रोजेक्ट्स शुरू करने से पहले जिलाधिकारी के अंतर्गत साईट सिलेक्शन कमेटी द्वारा लैंड पार्सल की अवस्थिति के अनुरूप सर्वाेत्तम उपयुक्त प्रोजेक्ट शुरू किए जाएं। उन्होंने कहा कि बड़े लैंड पार्सल में विभिन्न उपयुक्त प्रोजेक्ट्स शुरू किए जा सकते हैं। ऐसे में हॉलिस्टिक प्लान तैयार किया जाए।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति द्वारा विभिन्न लैंड पार्सल के लिए पूर्व में लिए गए निर्णय एवं कृत कार्यवाही की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अधीन बहुत से ऐसे लैंड पार्सल हैं जिनका किसी भी प्रकार से प्रयोग नहीं हो रहा है अथवा बहुत कम उपयोग हो रहा है, परन्तु वह लैंड पार्सल किसी अन्य विभाग के किसी परियोजना के लिए अत्यधिक उपयुक्त भूमि हो तो विभागों भूमि हस्तांतरित की जा सकती है। उन्होंने इसके लिए विभागों को हॉलिस्टिक प्लान तैयार करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री दिलीप जावलकर, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, डॉ. आर. राजेश कुमार, श्री युगल किशोर पंत, स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं हरिद्वार और टिहरी के जिलाधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।