उत्तराखंड देहरादून सियासत

SSP टीसी का बड़ा एक्शन: नैनीताल में हाई अलर्ट, 136 लोगों पर पाबंदगी

Spread the love

SSP टीसी का बड़ा एक्शन: नैनीताल में हाई अलर्ट, 136 लोगों पर पाबंदगी

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टी0सी0 स्वयं मैदान में, पुलिस बल को फ्रंट से लीड करते हुए

सरकारी कार्यवाही के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश,

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 17 से अधिक लोग गिरफ्तार, 136 लोगों के विरुद्ध मुचलका पाबंद की कार्यवाही,

 

आज दिनांक 10.12.2025 को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले से पूर्व SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस पूर्ण अलर्ट मोड पर है। तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी की घोषणा से लेकर प्रभावी क्रियान्वयन तक गौरव की अनुभूति - सीएम धामी

SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी स्वयं मैदान में उतरकर पुलिस बल को फ्रंट से लीड कर रहे है। तथा कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयत्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

निर्णय के उपरांत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा संभावित उपद्रवियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 17 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया, तथा 136 लोगों के विरुद्ध भारी धनराशि पर मुचलका पाबंद की कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

🔍कड़ी सुरक्षा व्यवस्था—

●जनपद की सीमाओं पर सघन चेकिंग,
●संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती,
●संदिग्धों पर विशेष निगरानी
●सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर,
● अवांछनीय तत्वों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
●बिना 🆔 तथा अनावश्यक घूमने वालों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
● AREA DOMINATION की कार्यवाही की जा रही है।

एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा, एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, एसपी जीआरपी सुश्री अरुणा भारती, एसपी रेलवे श्री पी के श्रीवास्तव एसपी/ क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, एसपी दूरसंचार श्री रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी, निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल, निरीक्षक एलआइयू श्री ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा,सहित अन्य राजपत्रित/ अराजपत्रित अधिकारियो ने भी मोर्चा सम्भाला है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

 

उन्होंने आमजन से सर्वोच्च न्यायालय के आगामी फैसले का सम्मान करने की अपील करते हुए स्पष्ट संदेश दिया—

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेगी। सोशल मीडिया पर भी नैनीताल पुलिस की पैनी नजर है, अफवाह/ भ्रामक सूचनाओं को प्रसारित करने वालों तथा अनर्गल बयानबाजी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।