उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

डीरेगुलेशन प्रक्रिया तेज़ करें—मुख्य सचिव आनंद बर्धन के निर्देश”

Spread the love

 

डीरेगुलेशन प्रक्रिया तेज़ करें—मुख्य सचिव आनंद बर्धन के निर्देश”

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक


मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में  संबंधित अधिकारियों के साथ डीरेगुलेशन (विनियमन मुक्ति) के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग अपने-अपने प्राथमिक क्षेत्रों में डीरेगुलेशन से संबंधित आवश्यक कदम उठाएं।

यह भी पढ़ें 👉  “रामनगर के कॉज़ी होटल में खुला गंदा खेल! स्कूली छात्राएं कमरे से बरामद

उन्होंने निर्देशित किया कि जिन बिंदुओं पर विभागीय स्तर पर डीरेगुलेशन की कार्रवाई पूर्ण हो सकती है उसका नोटिफिकेशन जारी करें तथा जिन प्रकरणों को कैबिनेट स्तर से संशोधित किया जाना है उसका विवरण तैयार करें। साथ ही भारत सरकार को प्रेषित किए जाने वाले विवरण को भी प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  *हल्द्वानी में पत्रकारों का गुस्सा फुटा, कमल कफलटिया सहित अन्य के विरुद्ध एसएसपी को दिया ज्ञापन, कठोर कार्यवाही की माग* *खुद को असली पत्रकार बताकर अपने लाभ हेतु सत्यापित पत्रकारों की छवि खराब करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी* *पत्रकारों की सुरक्षा सर्वोपरी – SSP मंजुनाथ का बड़ा बयान, भ्रामक कंटेंट फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय*

मुख्य सचिव ने डीरेगुलेशन की प्रक्रिया में लंबित प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि राज्य में व्यवसाय और उद्योगों को और अधिक बढ़ावा मिल सके।

विदित है कि डीरेगुलेशन प्रक्रिया के अंतर्गत सरकारी नियमों और नियंत्रण को मिनिमाइज किया जाता है। सिंगल विंडो सिस्टम जैसी पहल के माध्यम से प्रतिस्पर्धा, दक्षता और नवाचार को प्रोत्साहित किया जाता है ताकि अर्थव्यवस्था में निवेश में तेजी आए तथा व्यापार करने में अधिक सरलता हो।

यह भी पढ़ें 👉  धोखाधड़ी और दुर्व्यवहार के आरोप: मंत्री कैड़ा ने पुलिस को दिए कड़े निर्देश।

इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम,  आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय,  सचिव श्रीधर बाबू अदांकी, अपर सचिव विनीत कुमार, सौरभ गहरवार, अपूर्वा पांडेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।