जरा हटके देहरादून

पुलिसकर्मियों को अब परिवार में जन्मदिन व तोहार मनाने के लिए मिलेगी छुट्टी – डीजीपी..

Spread the love

.रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

उत्तराखंड देहरादून पुलिसकर्मियों को अब परिवार के सदस्यों के जन्मदिन और शादी की सालगिरह मनाने के लिए भी छुट्टी मिलेगी। डीजीपी अशोक कुमार ने छुट्टी को तत्काल मंजूर करने के निर्देश जारी किए हैं। वो शनिवार को जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ संवाद कर रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं भी बताईं। पुलिस लाइन में डीजीपी के साथ डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कांस्टेबल और सिपाहियों ने हिस्सा लिया। इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिसिंग को बेहतर करने के सुझाव भी दिए। साथ ही समस्याओं के निस्तारण की कार्ययोजना भी बताई। पुलिस मंथन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में 136 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अधिकार अपराध समाधान राष्ट्रीय संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक, मजदूरों की समस्याओं व सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा

 

कार्यक्षमता कैसे सुधारें, व्यवहारिक कठिनाइयों, उसमें बदलाव की जरूरत, प्रशिक्षण, कल्याण, कार्मिक संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा की गई। छुट्टी के विषय में डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि आकस्मिक छुट्टी के प्रार्थनापत्र व्हॉट्सएप पर भी दिए जा सकते हैं। विचार करने के बाद छुट्टी मिल सकेगी। पुलिसकर्मी परिवार में जन्मदिन, शादी की सालगिरह आदि पर आकस्मिक छुट्टी मांगते हैं। अब यह छुट्टी तत्काल मंजूर होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही पर कड़ा एक्शन — सीएम Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड

 

 

चीता पुलिसकर्मियों ने डीजीपी को बताया कि गश्त के लिए प्रतिमाह 30 लीटर पेट्रोल दिया जाता है। यह पेट्रोल कुछ दिन ही चल पाता है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि अब चीता पुलिस को पेट्रोल की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए जल्द व्यवस्था बनाई जाएगी।