उत्तराखंड देहरादून सियासत

ग्रामीण गढ़वाल में स्वास्थ्य सेवा सुदृढ़: मुख्यमंत्री धामी ने मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को दी हरी झंडी

Spread the love

ग्रामीण गढ़वाल में स्वास्थ्य सेवा सुदृढ़: मुख्यमंत्री धामी ने मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को दी हरी झंडी

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से “ग्रामीण गढ़वाल समग्र स्वास्थ्य सेवा परियोजना” के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट  वाहनों का फ्लैग‑ऑफ किया। यह परियोजना ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून ने मुख्यमंत्री  की प्रेरणा से शुरु की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस में भावनात्मक विदाई: 4 कर्मियों की सेवाओं को सलाम, एसपी मनोज कुमार कत्याल ने किया सम्मानित

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि लोग भौगोलिक और आर्थिक कारणों से स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। इस पहल से दूरस्थ गांवों तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचाना आसान होगा। दूरस्थ एवं दुर्गम ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा, निःशुल्क जांच, परामर्श एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा में यह अच्छा प्रयास है।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*

इस परियोजना का प्रथम चरण जनपद चमोली एवं टिहरी गढ़वाल में आरंभ किया गया है। जहां दो पूर्णतः सुसज्जित मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को तैनात किया गया है। इसके माध्यम से सामान्य चिकित्सा, 29 से अधिक निशुल्क पैथोलॉजी जांच, निःशुल्क दवा वितरण, नेत्र जांच, स्वास्थ्य परामर्श एवं रेफरल सेवाएं प्रदान की जायेंगी। हर मोबाइल यूनिट में डॉक्टर मौजूद रहेंगे स ये यूनिट गांव, कस्बों, स्कूलों और बाजारों में निर्धारित समय पर जाकर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराएंगी स इसके लिए जनपदों के अधिकारियों से सामंजस्य रखा जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले केनरा बैंक के प्रतिनिधि, राहत कोष में दिया 25 लाख का चेक

 

 

इस अवसर पर ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं हॉस्पिटल के चेयरमैन श्री कमल घनसाला, डॉ. पुनीत त्यागी डॉ. एस.एल. जेठानी, मेजर जनरल (रिटा) ओ.पी सोनी एवं डॉ. सुभाष गुप्ता मौजूद थे।