उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

देहरादून में जीएसटी बचत उत्सव, सीएम धामी बोले – उपभोक्ताओं को मिलेगा बड़ा लाभ।

Spread the love

देहरादून में जीएसटी बचत उत्सव, सीएम धामी बोले – उपभोक्ताओं को मिलेगा बड़ा लाभ।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पटेलनगर में आयोजित ‘जीएसटी बचत उत्सव’ जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने व्यापारियों और आम लोगों से मुलाकात कर जीएसटी की घटी दरों से मिलने वाले लाभ पर फीडबैक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले हाईवे पर मौत का तांडव, रामनगर में युवक की दर्दनाक मौत।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आर्थिक सुधारों का नया दौर शुरू हुआ है और जीएसटी दरों में कमी समाज के सभी वर्गों को राहत देने वाली ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि नई दरों से उपभोक्ता वस्तुएं सस्ती होंगी, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन में राज्यपाल–मुख्यमंत्री की शिष्टाचार भेंट, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे ग्राहकों को जीएसटी की घटी दरों की पूरी जानकारी दें और स्वदेशी व स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर प्रदेश व देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान करें।

इस मौके पर व्यापारियों और आम लोगों ने नवरात्रि पर्व पर मिली इस राहत पर खुशी जताई और कहा कि इससे बाजारों में उत्साह का माहौल है तथा दीपावली तक इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद — SOTF कुमाऊँ का नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार*

कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली, राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला और भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भी मौजूद रहे।