देहरादून

देहरादून-(बड़ी खबर) पहाड़ और मैदान में कम छात्र वाले स्कूल पर आए ये निर्देश…

Spread the love

देहरादून- उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों में 5 छात्र और मैदानी क्षेत्रों में 10 या इससे कम छात्र वाले स्कूलों को बंद किया जाएगा और इन स्कूलों के बच्चों को नजदीकी ही उत्कृष्ट स्कूलों में भेजा जाएगा राज्य में 10 या इससे कम छात्र संख्या वाले करीब 3000 स्कूल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत बनेगा मॉडल जनपद, धामी ने सिटी सेंटर समेत कई परियोजनाओं की रखी नींव

जानकारी के मुताबिक शिक्षा महानिदेशक की ओर से शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा को दिए गए आदेश में कहा गया है कि कम से कम उत्कृष्ट स्कूलों को 4 शिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्र संख्या बढ़ने पर हर क्लास में एक टीचर बढ़ाया जाएगा ।

यह भी पढ़ें 👉  प्रबंध निदेशक के पद पर स्थाई पदभार ग्रहण करने के बाद  अजय कुमार सिंह की पहली बोर्ड बैठक।

इसके अलावा उत्कृष्ट स्कूलों के बच्चों को लाने एवं घर ले जाने के लिए एस्कॉर्ट या ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।यही नहीं बंद या शिफ्ट किए जाने वाले स्कूलों के छात्र छात्राओं को जिन स्कूलों में समायोजित किया जा रहा है, उन स्कूलों में काम करने वाली भोजन माताओं को भी हटाया नहीं जाएगा ।उन्हें भी उन्हीं स्कूलों में समायोजित किया जाएगा ।विभाग ने इस प्रकार के स्कूलों को चिन्हित कर कार्रवाई कर शिक्षण सत्र 2023- 24 से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं आपदा राहत कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 8.61 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति