जरा हटके देहरादून

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

Spread the love

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

देहरादून 09 फरवरी, 2023 (सू. ब्यूरो)
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाए जाने के लिए विभिन्न स्तरों में कार्य किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम मूलभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में कार्य किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किसानों की आर्थिकी सुधारने के लिए योजनाओं के समन्वय और प्रभावी कार्यान्वयन की दी सलाह

 

 

 

मुख्य सचिव ने कहा कि स्कूलों में आवश्यकता के अनुरूप कक्षा कक्षों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्कूलों में स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, खेल मैदान और कंप्यूटर आदि भी उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से ऐसे स्कूलों को विकसित किए जाने हेतु साइट स्पेसिफिक प्लान बनाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग में विविध विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं

 

 

 

मुख्य सचिव ने कहा कि इसके लिए बजट की चिंता न की जाए। एक अच्छे प्रोजेक्ट के लिए किसी भी प्रकार से बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी।

इस अवसर पर सचिव  रविनाथ रमन, अपर सचिव श्री योगेन्द्र यादव, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा  बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
*सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग*