मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में ली बैठक ।

Spread the love

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में ली बैठक ।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियो को आढ़त बाजार निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने एमडीडीए से कार्य शुरू होने से पूर्ण होने तक प्रत्येक स्तर पर कार्य पूर्ण होने की समयसारणी की भी मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच चाइनीज मांझे और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर विशेष अपील जारी*

 

 

मुख्य सचिव ने कहा कि क्षेत्र का विकास करते समय सभी बुनियादी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। अग्निशमन आदि के लिए उचित स्थान निर्धारित किया जाए। चयनित भूमि का अधिक से अधिक एवं बेहतर तरीके से उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यां की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि हितधारकों से परामर्श लेते हुए दुकानों का आबंटन पूर्व में ही कर लिया जाए, ताकि व्यापारी को पता हो कि उसे कौन सी दुकान आबंटित है। व्यापारी को आबंटित दुकान का डिजाईन उसके कार्य के अनुरूप हो इसके लिए उनसे सुझाव अवश्य लिए जाएं। उन्होंने कहा कि दुकान आबंटित हो जाने के बाद व्यापारी स्वयं भी कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रख सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  यूजेवीएन लिमिटेड में अधिकारियों से लेकर कार्मिकों तक की प्रोन्नतियां

 

 

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव श्री एस.एन. पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण श्री बंशीधर तिवारी एवं अपर सचिव श्री विनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
*सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग*

karki
inder