उत्तराखंड देहरादून सियासत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का किया लोकार्प

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का किया लोकार्प

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत, सर्वे चौक, ई०सी० रोड देहरादून में 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पलटन बाजार के मुख्य द्वार का लोकार्पण भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, निजी स्कूलों में मची हलचल

 

राष्ट्रीयता एवं देश प्रेम के भाव के लिए सर्वे चौक देहरादून में यह राष्ट्रीय ध्वज स्मारक स्थापित किया गया है। यह मार्ग देहरादून के मुख्य स्थलों राष्ट्रपति आशियाना, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, उत्तराखण्ड शासन का सचिवालय एवं अन्य महत्त्वपूर्ण संस्थानों को जोड़ता है। इस स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज स्मारक की स्थापना से जन सामान्य के हृदय में देश प्रेम एवं राष्ट्रीयता का भाव जाग्रत करने का प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे के नेतृत्व में रविवार को भीमताल क्षेत्र में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 

 

इस अवसर पर विधायक  खजानदास, उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद श्रीमती मधु भट्ट, भाजपा के महानगर अध्यक्ष  सिद्धार्थ अग्रवाल, एवं स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  एकत्रित कचरे को 15 श्रेणियों में बांटा गया, एकत्रित्र कचरे से होगी नगर पंचायत की कमाई