उत्तराखंड देहरादून सियासत

एक पेड़ माँ के नाम”: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पौधारोपण, जनता से मातृ सम्मान हेतु वृक्षारोपण का आह्वान 🌿

Spread the love

एक पेड़ माँ के नाम”: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पौधारोपण, जनता से मातृ सम्मान हेतु वृक्षारोपण का आह्वान 🌿

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने सीता अशोक का पौधा लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का एक्शन मोड, योजनाओं की प्रगति पर होगी सीधी निगरानी

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर  प्रदेश की जनता से भी आह्वान किया कि वे इस पावन कार्य में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें। यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री

उनियाल और मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन ने भी पौधारोपण किया।