उत्तराखंड देहरादून सियासत

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियां की प्रदान

Spread the love

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियां की प्रदान

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अंतर्गत जनपद नैनीताल के अन्तर्गत काठगोदाम में बस टर्मिनल निर्माण परियोजना की निर्माण लागत धनराशि रू0 6728.82 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में रू0 10.00 करोड़ की प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  पंगोट में बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू: जिला पर्यटन अधिकारी और ग्राम प्रधान ने किया उद्घाटन

 

 

इसके अलावा, जनपद नैनीताल में आवास विभाग के अंतर्गत नेशनल होटल तल्लीताल परिसर में ऑटोमेटेड / मैकेनाइज्ड पार्किग निर्माण हेतु रू0 3403.13 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP NAINITAL ने किया शहर के ज्वैलरी शोरूम का औचक निरीक्षण दिए महत्वपूर्ण निर्देश* *सुरक्षा उपायों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से ज्वैलर्स एसोसिएशन के साथ गोष्ठी का आयोजन*

 

 

आवास विभाग के अंतर्गत ही जनपद पिथौरागढ़ शहर के अन्तर्गत जाखनी तिराहा में बहुमंजिला कार पार्किंग निर्माण हेतु कुल धनराशि रू0 556.19 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की है।