उत्तराखंड देहरादून सियासत

मुख्यमंत्री ने देहरादून में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का किया निरीक्षण

Spread the love
मुख्यमंत्री ने देहरादून में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का किया निरीक्षण

 

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून पुलिस लाइन में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया और भर्ती के लिए आए युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  देहरादून से भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने भर्ती में शामिल युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। इस अवसर पर उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।
यह भी पढ़ें 👉  सपनों को मिली उड़ान, चार छात्रों ने सीए फाउंडेशन परीक्षा में रचा इतिहास।