उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार रोपे ट्यूलिप के बल्ब, उत्तराखंड में पुष्प क्रांति की पहल

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार रोपे ट्यूलिप के बल्ब, उत्तराखंड में पुष्प क्रांति की पहल

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपकर 17 प्रजातियों के ट्यूलिप उगाने की मुहिम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में कुल चार हजार ट्यूलिप के बल्ब रोपे जा रहे हैं, जिनमें लेक पर्पल एवं बाईकलर जैसी आकर्षक रंगों वाली प्रजातियां भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में NCORD बैठक, नशे के खिलाफ सख्त रणनीति तय

मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग को ट्यूलिप के व्यवसायिक उत्पादन की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुष्प उत्पादन एवं बागवानी के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मुख्यमंत्री

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से ट्यूलिप उत्पादन की तकनीक और संभावनाओं की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री आवास परिसर में चल रहे मशरूम उत्पादन, मौनपालन एवं अन्य बागवानी से जुड़े कार्यों की भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की।