उत्तराखंड देहरादून सियासत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद आंगनबाड़ी कर्मियों को मिला बड़ा आश्वासन

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद आंगनबाड़ी कर्मियों को मिला बड़ा आश्वासन

 

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में  भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  *50 वर्षों में पहली बार दिखा ऐसा चमत्कारिक और भव्य मेला मंदिर समिति ने राज्य सरकार, नैनीताल पुलिस और जिला प्रशासन को दिया सफलता का श्रेय* *पुलिस कप्तान डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा*

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं एवं मांगों पर  प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के विषय में गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम जाम से मिलेगी राहत, सांसद अजय भट्ट ने किया 37 करोड़ की बायपास सड़क का शुभारंभ

 

 

 

 

बैठक में  सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय वृद्धि के संबंध में भारत सरकार से भी अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन के उपरांत संगठन के प्रतिनिधियों ने हड़ताल को स्थगित किए जाने पर सहमति व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ को मिलेगा हाईटेक स्वच्छता मॉडल, NMCG ने दी बड़ी सौगात

 

 

 

 

इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री श्री शैलेश बगोली, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव श्री चन्द्रेश कुमार,  तथा विभागीय निदेशक श्री बी.एल. राणा भी उपस्थित रहे।