पेट से लटका मिला एक युवक का शव जांच में जुटी पुलिस।

पेट से लटका मिला एक युवक का शव जांच में जुटी पुलिस।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

बस्ती जिले में लालगंज थाने के संगम घाट के पास पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार तड़के उधर गुजर रहे कस्बे के लोगों की नजर पड़ी।

कुछ देर में भीड़ लग गईमौके से शराब की शीशी, पानी, कोल्डड्रिंक्स की बोतल, नमकीन का पैकेट बरामद हुआ है। मृतक की पहचान दिलीप शर्मा (42) पुत्र गया प्रसाद ग्राम भीटी माफी थाना महुली जनपद संतकबीर नगर के रूप में हुई।

मृतक के पुत्र बादल ने अपने पिता के रूप में पहचान की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने भी जायजा लिया।

karki
inder
यह भी पढ़ें 👉  चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी गिरफ्तार