उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

“विजिलेंस ने पकड़ा लोक निर्माण विभाग का भ्रष्ट सहायक अभियंता”

Spread the love

“विजिलेंस ने पकड़ा लोक निर्माण विभाग का भ्रष्ट सहायक अभियंता”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी में विजिलेंस ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को ठेकेदार से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

 

 

 

एसएसपी विजिलेंस मुख्यालय धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि ठेकेदार ने विजिलेंस कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि उसने विद्युत यांत्रिकी खंड, सार्वजनिक निर्माण विभाग भीमताल में ₹3,00,000 का कार्य किया था। इस कार्य के भुगतान के लिए दुर्गेश पंत ने रिश्वत की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  डा० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर शोभा यात्रा के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात /डायवर्जन प्लान जनपद-नैनीताल।

 

 

 

शिकायत के बाद विजिलेंस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 सितंबर को तिकोनिया स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की लगातार मुहिम का एक हिस्सा है।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा पुलिस ने 12 घण्टे में किया चोरी का खुलासा* *चोरी किये सोने-चांदी के आभूषणों व नगदी के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार*