उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के निर्देशन में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई 07 किलो से अधिक चरस के साथ 05 तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के निर्देशन में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई 07 किलो से अधिक चरस के साथ 05 तस्कर गिरफ्तार

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा की फटकार के बाद नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही

नशे का कारोबार कर युवाओं का जीवन बरबाद करने वाले चरस तस्करों पर नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही

07 किलोग्राम से अधिक की मात्रा की चरस संग 05 तस्करों को किया गिरफ्तार

1- ANTF कुमायूं रेंज तथा खन्स्यूं पुलिस ने 05 किलो 457 ग्राम चरस संग 02 तस्करों को तथा,
2. SOG एवं चोरगलिया पुलिस ने 1.577 किलोग्राम चरस के साथ 03 तस्करों को किया गिरफ्तार,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद में नशा तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है, जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात/क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में दिनांक 05.01.2025 को थानाध्यक्ष खन्स्यु  विजय पाल व ANTF प्रभारी कुमायूं रेंज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करते हुऐ दौराने चैकिंग ग्राम सियाली से ग्राम चमोली को जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक मोटरसाइकिल UK04 AL 7260 को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोक कर चैक किया गया उनमें सवार 02 व्यक्तियों के कब्जे से 5 किलो 457 ग्राम चरस बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार में मुख्यमंत्री धामी सख्त, लंबित प्रकरणों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

 

 

उक्त संबंध में थाना खन्स्यु में धारा 8/20/60 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तारी-
1- महेन्द्र चिलवाल पुत्र बच्चवी सिंह नि० ग्राम चमोली थाना खनस्यूं जनपद नैनीताल उम्र 34 वर्ष
2- बच्ची सिंह चिलवाल पुत्र विशन सिंह चिलवाल ग्राम चमोली थाना खनस्यूं जनपद नैनीताल उम्र 40 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
1- 05 किलो 457 ग्राम चरस
2- स्कूटी संख्या UK 04AL-7260

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत की होली को सीएम धामी ने बताया सांस्कृतिक पहचान का आधार

गिरफ्तारी टीम-
1- SI थानाध्यक्ष खन्स्यु विजय पाल सिंह
2- Si विपिन चंद्र जोशी एस. टी. एफ/एएनटीएफ कुमायूं रेंज
3- अ0उ0नि0 जगबीर सिंह एस. टी. एफ/एएनटीएफ कुमायूं रेंज
4- अ0उ0नि0 नरेश कुमार थाना खन्स्यु
5- हे0 का0 भोजेन्द्र सिंह थाना खन्स्यु
6- का0 जयकिशन राणा थाना खन्स्यु

👉 SOG एवं चोरगलिया पुलिस ने 1.577 किलोग्राम चरस के साथ 03 तस्करों को किया गिरफ्तार

एक अन्य मामले में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी श्री दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में दिनांक 06.01.2025 को एसओजी प्रभारी श्री संजीत राठौड़ व थानाध्यक्ष श्री राजेश जोशी द्वारा मय पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करते हुऐ दौराने चैकिंग थाना चोरगलिया क्षेत्र में वाहन कार संख्या UK04AF9084 में सवार 03 व्यक्तियों के कब्जे से कुल 01.577 किलोग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी के आवास नगला तराई में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनी होली, सपरिवार किया होल्यारों का स्वागत

 

 

उक्त संबंध में थाना चोरगलिया में धारा 8/20/60 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तारी-
1.वीरेंद्र सिंह बिष्ट उम्र 45 वर्ष पुत्र भोपाल सिंह निवासी चंदफार्म विठोरीया नंबर 2 कटघरिया थाना मुखानी जिला नैनीताल
2.सूरज प्रकाश पुत्र मोहन सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी निकट बॉबी पान वाले की गली वार्ड नं 27 थाना वनभूलपुरा जिला नैनिताल
3.मोहम्मद सारिक अंसारी पुत्र मोहम्मद शरीफ अंसारी उम्र 22 वर्ष निवासी बॉबी पान वाले की गली वार्ड नं 27

बरामदगी का विवरण-

1- 1.577 किलो ग्राम चरस
2- कार संख्या UK04AF9084

गिरफ्तारी टीम-

01- SI संजीत राठौड़ प्रभारी एसओजी
02- SI प्रताप सिंह थाना चोरगलिया
03- हे0का0 ललित श्रीवास्तव,
04- का0सन्तोष SOG
05- का0 चंदन SOG
06- का0 राजेश बिष्ट SOG
07- का0 गौर विश्वास
08- आर0सी0 धनी चंद