उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

“SSP नैनीताल की सख्त निगरानी में काठगोदाम में 3 किलो चरस बरामद: तस्कर गिरफ्तार और कार सीज”

Spread the love

“SSP नैनीताल की सख्त निगरानी में काठगोदाम में 3 किलो चरस बरामद: तस्कर गिरफ्तार और कार सीज”

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी,  हरबंस सिंह एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल के निर्देशन एवम  नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विगत दिवस थानाध्यक्ष काठगोदाम  विमल मिश्रा के नेतृत्व में खेड़ा तिराहा गोलापार के पास चैकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK04TB-5996 अर्टिगा कार को चैक करने पर वाहन चालक के कब्जे से कुल- 03 किलो 14 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। चरस परिवहन कर रहे वाहन को सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वन दरोगा, पुलिस कांस्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड सहित 16 भर्तियों की संभावित तिथियां घोषित

 

 

पूछताछ में बताया गया कि देवीधुरा चंपावत से एक अज्ञात व्यक्ति से लाया हूं जिसे बेचने हेतु हल्द्वानी रोडवेज को ले जा रहा था पुलिस के गिरफ्त में आ गया। उक्त के विरुद्ध काठगोदाम थाने में धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
भारी मात्रा में चरस बरामद करने पर SSP NAINITAL द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  "विजिलेंस ने पकड़ा लोक निर्माण विभाग का भ्रष्ट सहायक अभियंता"

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त-
नंदन सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम बेडीचुला थाना मुक्तेश्वर उम्र 42 वर्ष

बरामद माल-
03.14किलोग्राम

कीमत:- लगभग 03 लाख 14 हजार रुपये लगभग
पुलिस टीम:-
1- उ0 नि0 मनोज कुमार चौकी प्रभारी खेड़ा काठगोदाम
2- कांस्टेबल संतोष सिंह
3- कांस्टेबल टीकाराम
4- कांस्टेबल अनिल कुमार