उधम सिंह नगर क्राइम

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान” के तहत उधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत जागरूकता अभियान।

Spread the love

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान” के तहत उधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत जागरूकता अभियान।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार,  पुष्कर सिंह धामी  के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने हेतु जनपद में वृहद स्तर पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय* के निर्देशन व *पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन श्रीमती अनुषा बड़ोला* के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान” के तहत आज दिनांक 23-06-23 को उधमसिंह नगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए उनके दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  *वायरल होने की चाह पड़ी महंगी, लाइक और फॉलोअर्स के चक्कर में गया जेल, तमंचे वाली पोस्ट बनी आफत* *दहशत फैलाओगे तो बख्शे नहीं जाओगे—SSP मंजुनाथ का सख्त अल्टीमेटम*

 

 

 

इस दौरान बाजार व टैक्सी स्टैण्ड पर जाकर वाहन चालकों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का नशा न करने, नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने तथा अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई तथा नशे से पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री डी0 एजिक्शन नम्बर- 14446 के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त लोगों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर- 112, 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी को नशा मुक्ति सम्बन्धी शपथ दिलाई गई एवं ई-शपथ के बारे में जानकारी दी गयी।
*उधमसिंह नगर पुलिस का उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।*

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*

*मीडिया सेल जनपद उधमसिंह नगर पुलिस*