उधम सिंह नगर क्राइम सितारगंज

गूगल आईडी हैक कर ब्लैकमेल करके पैसे मांगने वाले अभियुक्त को उधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

कोतवाली सितारगंज पर वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर की अज्ञात अभियुक्त द्वारा गूगल आई.-डी हैक कर WHATSAPP के माध्यम से उनके परिजनों व जानने वालों को मैसेज कर लगभग 1 लाख रु विभिन्न खातों में डलवाने पर वादी द्वारा थाने में दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली सितारगंज में मु०FIR NO- 45/2023, धारा 420 भादवि व 66 D IT ACT पंजीकृत किया गया श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देशन, व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज तथा क्षेत्राधिकारी आपरेशन महोदय के निकट पर्यवेक्षण में अभियोग के अनावरण हेतु टीम गठित की गयी सर्विलांस व बैंक डिटेल की रिपोर्ट के आधार पर टीम को गैरजनपद उत्तर प्रदेश व राजस्थान रवाना किया था।

यह भी पढ़ें 👉  *अपराधियों के काल बन रहे पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी* *कड़ी से कड़ी जोड़कर खोली सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी* *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल – 04 हत्यारे गिरफ्तार* *SSP का सख्त संदेश – “अपराधियों की जगह समाज में नहीं, सिर्फ जेल में है।”*

 

 

 

बैंक डिटेल व एटीएम ट्रान्जेक्शन के आधार पर विदित हुआ कि वादी मुकदमा के परिचितों द्वारा भेजा गया पैसा मथुरा के एचडीएफसी बैंक के एटीएम से निकासी हुआ टीम द्वारा एटीएम की तस्दीक कर निकासीकर्ता के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर एटीएम के पास सुरागरसी पतारसी की तो दिनांक 14.02.2023 को एटीएम से पैसे निकालने की फिराक में आये एक संदिग्ध रबिन्द्र सिंह को सीसीटीबी फुटेज के पर पकड़ा की जामातलाशी ली तो उसके कब्जे से दो एटीएम कार्ड सचिन साहु व संगीता पालकर नाम के तथा 10200 रूपये व दो मोबाईल फोन पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया सचिन साहू के एटीएम से ही वादी मुकदमा के परिचितों से आन लाईन ठगी की गयी धनराशि निकासी हुई थी व एटीम भी बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ सख्ती: रामनगर में दोबारा पकड़ा गया आरोपी

 

नाम पता अभियुक्त-

रवीन्द्र सिह पुत्र रोहतान सिह उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम मुरसेरस, थाना- गोवर्धन, जिला- मथुरा उत्तर प्रदेश प्रकाश में आया- काडू उर्फ अख्तर उर्फ वसीम

यह भी पढ़ें 👉  *जनपद में आपराधिक घटना करने वालों की खैर नहीं, महिला सुरक्षा सर्वोपरि- एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* *महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने वाले शातिर अभियुक्त को SOG तथा मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोने के जेवर बरामद*

 

बरामदगी का विवरण-

1-02 ATM CARD
2- 02 अदद मो0 फोन (01 नोकिया कीपैड, व 01 वीवो कम्पनी का )
3.₹10,200 नकद

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर