उधम सिंह नगर क्राइम

हाईवे पर फायरिंग करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को उधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय -प्रधान सम्पादक

दिनांक 01, 05.2023 को चौकी सिडकुल पर सूचना मिली कि किच्छा के शातिर गैंगस्टर आशू भंडारी ने अपने साथी बदमाशों के साथ रेडिशन होटल के सामने हाईवे पर संकेत नाम के लड़के के ऊपर गोली चलाई है। घटना की पुष्टि होने पर पुलिस द्वारा तत्काल पीडित से तहरीर प्राप्त कर आशू भंडारी सहित उसके तीन अन्य साथियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास आदि गंभीर धाराओ में थाना पंतनगर पर FIR No 79/23 धारा 307/323/506/34 IPC पंजीकृत किया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खैर तस्करी पर शिकंजा, दक्षिणी जसपुर में वन विभाग ने पकड़े दो आरोपी”

 

 

श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शातिर अपराधियों की धरपकड़ हेतु SP Crime SP City, CO पंतनगर के पर्यवेक्षण में धाना पंतनगर, चौकी सिडकुल एवं SOG उधम सिंह नगर से पुलिस टीम गठित की। दौराने जाँच पता चला कि आशू भंडारी ने अपनी गैंग के साथी करन, मन्नू, तरन के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। उक्त चारों अभ्यस्त अपराधी है जिनके विरुद्ध पूर्व में हत्या के प्रवास, फिरौती, अवैध अस्लाह, बलवा, मारपीट आदि के संगीन अपराध पंजीकृत है। पुलिस द्वारा सभी अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी तो शातिर गैंगस्टर आशू भंडारी ने गिरफ्तारी के डर से कोर्ट में सरेन्डर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  *अपराधियों के काल बन रहे पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी* *कड़ी से कड़ी जोड़कर खोली सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी* *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल – 04 हत्यारे गिरफ्तार* *SSP का सख्त संदेश – “अपराधियों की जगह समाज में नहीं, सिर्फ जेल में है।”*

 

अभियुक्त करन ने पूछताछ में बताया कि वह लालपुर का रहने वाला हैं तथा गैंगस्टर आशू भंडारी के घर के पास रहता है। पकड़े गए अभियुक्त करन के पास से 01 अवैध देशी तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर भी बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट पॉलिटेक्निक में प्रैक्टिकल के दौरान केमिकल हादसा, 8 लोग अस्पताल में भर्ती”

 

*मीडिया सेल*
*जनपद उधम सिंह नगर*