क्राइम नैनीताल

सैलानियों की वैगनार कार नैनीताल कालाढूंगी राष्ट्रीय मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त, कार सवार 5 लोग घायल।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

नैनीताल। नैनीताल से घूम कर लौट रहे सैलानियों की वैगनार कार नैनीताल कालाढूंगी राष्ट्रीय मार्ग पर दुर्घटना हो गई दिल्ली नंबर की कार सड़क से करीब 100 मीटर ढलान पर उतर गई दुर्घटना में कार सवार 5 लोग घायल हो गए घायलों में 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल है इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर नैनीताल की मंगोली चौकी व कालाढूंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार लोगों को वाहन से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दोहरे हत्याकांड व गुलदार हमले के बाद SSP पहुंचे मोर्चरी, पीड़ित परिवारों को दिया न्याय का भरोसा।

 

 

 

दुर्घटना के दौरान कार सवार लोगों को मामूली चोट आई हैं उपचार करने के बाद घायलों को घर भेज दिया गया। चारों घायल जसपुर के निवासी बताए जा रहे हैं मल्लीताल के कोतवाल धर्मवीर सोलंकी और कालाढूंगी के थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि दुर्घटना कालाढूंगी से करीब 4 किलोमीटर पहले प्रिया बैंड के पास हुई। इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटना हो चुकी है लेकिन प्रशासन इस पर किसी तरह से रोक नहीं लगा पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  *अपराधियों के काल बन रहे पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी* *कड़ी से कड़ी जोड़कर खोली सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी* *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल – 04 हत्यारे गिरफ्तार* *SSP का सख्त संदेश – “अपराधियों की जगह समाज में नहीं, सिर्फ जेल में है।”*