क्राइम छत्तीसगढ़

महिला ने अपने दामाद के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या, पुलिस ने मामले का किया खुलासा।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

छत्तीसगढ़ – के जांजगीर-चांपा में एक महिला ने अपने दामाद के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया और थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने शव बरामद करने के साथ ही मामले का खुलासा कर दिया है। पति के अवैध संबंधों के शक के चलते मारपीट करने पर महिला ने साजिश रची थी। पुलिस ने महिला और उसके दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला नैला चौकी क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें 👉  दोहरे हत्याकांड व गुलदार हमले के बाद SSP पहुंचे मोर्चरी, पीड़ित परिवारों को दिया न्याय का भरोसा।

 

 

जानकारी के मुताबिक, वार्ड-4 निवासी जितेंद्र कश्यप ने 14 अप्रैल को अपने पिता संतोष कश्यप की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जितेंद्र ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता 13 अप्रैल की रात करीब आठ बजे से लापता है। पुलिस ने जांच शुरू की तो इस बीच नवागढ़ की मुख्य नहर में एक शव बरामद होने का पता चला। उसकी शिनाख्त जितेंद्र ने अपने पिता संतोष के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि संतोष की गला घोंटकर हत्या की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  दिन-रात दौड़ते डंपर बने खतरा, एनएच-309 पर फिर टली बड़ी अनहोनी

 

 

पुलिस को पता चला कि आए दिन संतोष का अपनी पत्नी रत्ना से झगड़ा होता था। पुलिस ने रत्ना से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। रत्ना ने बताया कि संतोष उसके चरित्र पर संदेह करता था। इसके चलते अक्सर मारपीट करता। 13 अप्रैल की रात भी वह शराब के नशे में आया और मारपीट की। तंग आकर रत्ना ने अपने दामाद रामेश्वर को बुलाया। इसके बाद दोनों ने सो रहे संतोष का साड़ी से गला घोंट दिया। इसके बाद दामाद रामेश्वर के साथ बाइक से संतोष के शव को लेकर नहरिया बाबा मंदिर के पास पहुंची और बहते हुए पानी में फेंक दिया।