उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

*कप्तान की कप्तानी में नशे के विरुद्ध जंग है जारी लगातार हो रही है नशे के सौदागरों अपराधियों की गिरफ्तारी* *SSP डॉ० मंजूनाथ टी०सी० का दो टूक संदेश — देवभूमि में नशे की कोई जगह नहीं, 62 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार*

Spread the love

*कप्तान की कप्तानी में नशे के विरुद्ध जंग है जारी लगातार हो रही है नशे के सौदागरों अपराधियों की गिरफ्तारी*

*SSP डॉ० मंजूनाथ टी०सी० का दो टूक संदेश — देवभूमि में नशे की कोई जगह नहीं, 62 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार*

रोशनी पांडे  प्रधान संपादक

 

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी०सी० के कड़े निर्देशों पर ड्रग्स फ्री देवभूमि की परिकल्पना को साकार करती नैनीताल पुलिस*

*SOG और मुखानी पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

*नशे के कारोबार में लिप्त 02 तस्करों को लगभग 62 लाख की कीमत की 207 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार*

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं से स्वदेशी अपनाने की अपील, सीएम धामी ने दौड़ का किया शुभारंभ

*प्रैस नोट*

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने हेतु *डॉ० मंजूनाथ टी०सी०, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

 

 

इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी  मनोज कुमार कत्याल* के मार्गदर्शन, *सीओ हल्द्वानी  अमित कुमार* के पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी* के नेतृत्व में SOG एवं थाना पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 02 स्मैक तस्करों को *207 ग्राम स्मैक* के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक

 

 

 

दिनांक 15.01.2026 को अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान *अभियुक्तगणों* *1.* धनपाल पुत्र रामसहाय निवासी जवाहर ज्योती दमुवाढुगा थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल के कब्जे से 125 ग्राम स्मैक तथा *2.* रामचन्द्र s/oलीलाधर R/O भेटाखास थाना कटरा तहसील तिलहर शाहजहांपुर उ0प्र0 से 82 ग्राम स्मैक *कुल 207 ग्राम स्मैक* बरामद की गई। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर *थाना मुखानी में NDPS Act* में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

*पूछताछ पर* अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक की लत के आदि है और अपनी जरूरत पूरा करने के लिए स्मैक लाते हैं और बेचते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नकल माफियाओं पर सख्ती, 26 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

*आपराधिक इतिहास-* अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

*बरामदगी-*
207 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 62 लाख)

 

 

 

 

*पुलिस टीम*

*1.* उ0नि0 वीरेंद्र चंद (प्रभारी चौकी RTO)
*2.* का0 धीरज सुगड़ा(थाना मुखानी)
*3.* का० बंशीधर जोशी(थाना मुखानी)
*4.* का० भूपेंद्र ज्येष्ठा (SOG)
*5.* का० संतोष बिष्ट(SOG)
6. का0 अरुण राठौर(SOG)

*नोट:–* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा टीम को 2,000 रु के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*