उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

हत्याकांड में पुलिस की दूसरी बड़ी सफलता, घर से मिला आलाकत्ल।

Spread the love

हत्याकांड में पुलिस की दूसरी बड़ी सफलता, घर से मिला आलाकत्ल।

 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल नेतृत्व और सख्त निगरानी में पुलिस टीम ने सनसनीखेज बालक अमित मौर्य हत्या कांड में एक और अहम सफलता प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  राखी, राहत और रिश्ता - आपदा के बीच मानवीय संवेदनाओं का मार्मिक दृश्य

घटना 4 अगस्त 2025 को थाना काठगोदाम क्षेत्र में हुई थी, जिसमें गुमशुदा बालक अमित मौर्य का शव बरामद कर पुलिस ने 9 अगस्त को आरोपी निखिल जोशी पुत्र मोहन चन्द्र जोशी निवासी पश्चिमी खेड़ा, गौलापार काठगोदाम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि हत्या में प्रयुक्त हथियार (बड़ी दराती) उस समय बरामद नहीं हो पाया था।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनबी ने उत्तरकाशी आपदा राहत हेतु मुख्यमंत्री को दिया ₹1 करोड़ का योगदान"

माननीय न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमाण्ड मिलने के बाद 12 अगस्त को आरोपी के घर से मृतक के परिजनों की मौजूदगी में घटना में प्रयुक्त दराती बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर अदालत के आदेशानुसार उसे जिला कारागार नैनीताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ढेला इंटर कॉलेज से प्रशासन ने हटाई अवैध धार्मिक संरचना।

पुलिस टीम में शामिल

  •  पंकज जोशी, थानाध्यक्ष काठगोदाम

  • उ0नि0 दिलीप कुमार, थाना काठगोदाम

  • कानि0 अशोक रावत, थाना काठगोदाम

  • कानि0 भानू प्रताप, थाना काठगोदाम

  • कानि0 सुरेन्द्र सिंह, थाना काठगोदाम

मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस