उत्तराखंड क्राइम रामनगर

महिला पर हमले के आरोपी बाघ की तलाश पूरी? सांवल्दे से नर बाघ पकड़ा गया डी इन ऐजांच जारी।

Spread the love

महिला पर हमले के आरोपी बाघ की तलाश पूरी? सांवल्दे से नर बाघ पकड़ा गया डी इन ऐजांच जारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर (नैनीताल)। सांवल्दे क्षेत्र में जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला की मौत के मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। घटना स्थल के आसपास विचरण कर रहे एक नर बाघ को कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के अधिकारियों व स्टाफ ने आज तड़के लगभग सुबह 4 बजे ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जन्म से शिक्षा तक बच्चों की होगी डिजिटल निगरानी, मुख्य सचिव के निर्देश

 

 

 

 

पकड़े गए बाघ से डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। उच्च अधिकारियों के अनुसार डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यही वह बाघ है या नहीं, जिसने 2 जनवरी को सांवल्दे में सूखिया देवी पर हमला कर उनकी जान ली थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मौत का रिसोर्ट! स्विमिंग पूल की लापरवाही ने निगल ली 4 साल की मासूम की जिंदगी मौज-मस्ती के नाम पर चल रहा था मौत का खेल?

 

 

 

 

वन विभाग का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनज़र लगातार निगरानी की जा रही थी। बाघ को महिला के हमले वाले स्थान के आसपास ही पकड़ा गया है, जिससे आशंका गहराई है, हालांकि अंतिम पुष्टि डीएनए रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के नशामुक्ति केन्द्र में मिली अनियमितताएं, संयुक्त निरीक्षण में खुली खामियां

 

 

 

फिलहाल बाघ को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और आगे की विधिक एवं विभागीय कार्रवाई प्रचलित नियमों के तहत की जा रही है।