उधम सिंह नगर काशीपुर क्राइम

पालीथीन में लिपटा मिला नवजात शिशु का शव पुलिस ने मौके, पर पहुंचकर नवजात के शव को लिया कब्जे में ।

Spread the love

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

काशीपुर मैं आज नगर के मोहल्ला कटोराताल क्षेत्र में पॉलिथीन में लिपटे एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई! सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। नगर के कटोरा ताल क्षेत्र में आज एक शर्मनाक घटनाक्रम ने मानवता को तार तार कर दिया। कटोराताल क्षेत्र में किसी निष्ठुर मां ने नवजात शिशु के शव को पालीथीन में लपेट कर फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर सड़क पर चलाने के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं- पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, एसएसपी के 'चक्रव्यूह' में फंसा जानलेवा हमलावर अवैध तमंचे के साथ वारदात के चंद घंटों बाद कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में

 

 

यहां आज मोहल्ला कटोरा ताल स्थित मीट बाजार के पास लोगों ने एक पालीथीन में नवजात शिशु का शव देखा तो सन्न रह गये। नवजात शिशु का शव देखकर लोगों ने कटोराताल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात का शव कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*