उत्तराखंड क्राइम रामनगर

देशी शराब की कैंटीन में फायरिंग करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

Spread the love

देशी शराब की कैंटीन में फायरिंग करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

रामनगर, पुलिस ने फायरिंग की एक गंभीर घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है।

 

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी गोविन्द सिंह नेगी पुत्र प्रताप सिंह नेगी निवासी पूछड़ी थाना रामनगर, नैनीताल द्वारा थाना रामनगर में तहरीर दी गई थी कि पंजाबी कॉलोनी के पास स्थित देशी शराब की कैंटीन में वसीम नामक व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से फायर किया।

यह भी पढ़ें 👉  भूस्खलन प्रभावित स्वाला क्षेत्र में सुरक्षा कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश — मुख्यमंत्री धामी

 

 

 

 

तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 376/2025 धारा 352/351(2)/351(3)/109 BNS के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त वसीम पुत्र समीम अहमद निवासी ब्लॉक रोड, खताड़ी, रामनगर (उम्र 42 वर्ष) को रेलवे के खाली मैदान से गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

 

पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर एक अदद तमंचा 12 बोर का बरामद किया गया, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में किया जीएसटी जागरूकता रैली का नेतृत्व, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का किया आह्वान

 

 

 

पुलिस टीम:

उप निरीक्षक गगनदीप सिंह

कांस्टेबल 132 विजेंद्र सिंह

कांस्टेबल 0836 संजय सिंह

रामनगर पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति आमजन में विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।