उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

कानून का सख्त रुख: नाबालिग दुष्कर्म आरोपी जेल भेजा गया, जब्ती की तैयारी

Spread the love

कानून का सख्त रुख: नाबालिग दुष्कर्म आरोपी जेल भेजा गया, जब्ती की तैयारी

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

भवाली (नैनीताल)।
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नैनीताल पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही आरोपी की संपत्ति के विरुद्ध जब्तीकरण की कार्रवाई किए जाने की भी तैयारी की जा रही है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के जघन्य अपराधों में किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य गठन के बाद पहली बार साल भर का आंकड़ा 6 करोड़ के पार

दिनांक 04 फरवरी 2026 को कोतवाली भवाली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवाली से सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग युवती छह माह की गर्भवती है। सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता के परिजनों से संपर्क किया। पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर थाना भवाली में अभियुक्त साहिल के विरुद्ध धारा 64 बीएनएस तथा पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार में मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, 326 करोड़ से अधिक की 61 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर दबिश दी और 05 फरवरी 2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त का मेडिकल एवं फॉरेंसिक परीक्षण कराते हुए उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

एसएसपी नैनीताल ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई के साथ-साथ उसकी संपत्ति के जब्तीकरण की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। साथ ही क्षेत्र में माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की मॉनिटरिंग सेल लगातार नजर बनाए हुए है और ऐसे तत्वों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।