उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

SSP के आदेशों का उल्लंघन पड़ा भारी, पुलिस ने आधी रात जब्त किया डीजे।

Spread the love

SSP के आदेशों का उल्लंघन पड़ा भारी, पुलिस ने आधी रात जब्त किया डीजे

 

उधम सिंह राठौर / प्रधान संपादक

 

 

 

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के रात्रि 10 बजे के बाद डीजे संचालन पर सख्त प्रतिबंध संबंधी निर्देशों के अनुपालन में नैनीताल पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शस्त्र नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन का प्रहार, 827 लाइसेंस रद्द

29 नवंबर 2025 की रात, सिटी कंट्रोल रूम को नीलांचल कॉलोनी से शिकायत मिली कि एक डीजे संचालक द्वारा रात 12 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है।

 

 

 

 

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव श्री अनिल कुमार टीम संग मौके पर पहुंचे। जाँच में रात 00:35 बजे घर की छत पर अत्यधिक तेज ध्वनि में डीजे बजता पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अब तक 3.47 लाख से अधिक शिविर, 2.77 लाख से अधिक जनसुनवाई, 1.89 लाख से अधिक शिकायतों का निस्तारण

पुलिस ने ध्वनि मानक व निर्धारित समय का उल्लंघन पाए जाने पर डीजे संचालक भूपेंद्र मौर्या का धारा 51(3)/83 पुलिस अधिनियम में चालान किया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजुनाथ टी.सी. की पहल: पुलिस–प्रेस सद्भावना क्रिकेट मैच में पुलिस एकादश की 39 रनों से जीत

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार, भूपेंद्र मौर्या पूर्व में भी देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने की आदत रखता है। लगातार उल्लंघन को देखते हुए पुनरावृत्ति रोकने हेतु पुलिस ने डीजे उपकरण कब्जे में ले लिए।

— मीडिया सेल, जनपद नैनीताल