उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

*नैनीताल में बच्चों की सुरक्षा के लिए चला एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा का शिकंजा* *नियम तोड़ने वाले 27 बस चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही, संचालको को भेजे नोटिस*

Spread the love

*

*नैनीताल में बच्चों की सुरक्षा के लिए चला एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा का शिकंजा*

*नियम तोड़ने वाले 27 बस चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही, संचालको को भेजे नोटिस*

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर स्कूल बसों पर शिकंजा – सुरक्षा में लापरवाही पर बड़ी कार्यवाही*

*340 स्कूल वाहनों को किया चैक 27 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही,01 सीज, 08 संचालकों को भेजा नोटिस*

यह भी पढ़ें 👉  *अपराध समीक्षा बैठक में सख्त तेवर — एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने तय की जिम्मेदारी, कार्यप्रणाली में होगा सुधार* *होली-रमजान पर हाई अलर्ट — एसएसपी ने कसे पेंच, हुड़दंगियों को चेतावनी, काम नहीं तो दाम नहीं* *सराहनीय कार्य करने वाले 39 और पुलिस के 14 मेघावी बच्चे हुए सम्मानित*

*एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा* ने *बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता* देते हुए सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में स्कूल बसों पर *व्यापक चैकिंग अभियान* चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
अनुपालन में आज दिनाँक 29/08/2025 को *डॉ0 जगदीश चंद्रा एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में* जनपद के सभी थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा पुलिस टीम के साथ सुबह से ही स्कूल बसों की गहन चैकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि

*चैकिंग के दौरान जनपद में 340 स्कूल वाहनों को चैक* किया गया *जिनमें 313 फिट एवं 27 वाहनों में निम्न अनियमितताएँ पाई गई, जिनके विरुद्ध कार्यवाही की गई है*–

* बिना फिटनेस / परमिट चल रहे वाहन- 03
* बिना बीमा- 02
* बच्चों को निर्धारित क्षमता से अधिक बैठाना- 05
* फर्स्ट एड बॉक्स व अग्निशमन यंत्र का अभाव- 05
* अन्य नियमों का उल्लंघन- 12
* कुल वाहनों का चालान- 27 (01 सीज)
* जुर्माना- 5000/-
* स्कूल संचालकों/बस मालिकों को नोटिस- 08

यह भी पढ़ें 👉  102 करोड़ की सौगात: धामी सरकार ने स्वास्थ्य, कुम्भ और आपदा कार्यों को दी रफ्तार

*एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश-*

*बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। स्कूल बसों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।*

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*