सोशल मीडिया पर शिकायत का SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा ने लिया एक्शन* *स्टंटबाजी और रैश ड्राइविंग कर 06 युवक पहले दिखा रहे थे टशन, अब माफ़ी मांगते हुए आ रहे नज़र*

रोशनी पाण्डेय प्रधान संपादक

 

*सोशल मीडिया पर शिकायत का SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा ने लिया एक्शन*

*स्टंटबाजी और रैश ड्राइविंग कर 06 युवक पहले दिखा रहे थे टशन, अब माफ़ी मांगते हुए आ रहे नज़र*
*पुलिस ने सिखाया सबक 04 वाहन किये सीज*

नैनीताल पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है *एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा* ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया था कि वे सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर *ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग और स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही* करें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन,

इसी के तहत *सोशल मीडिया पर शिकायत मिलने पर, एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को त्वरित कार्यवाही का निर्देश* दिया। *थानाध्यक्ष मुखानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व* में पुलिस टीम ने *पीली कोठी क्षेत्र में वाहन चैकिंग* अभियान चलाया और *06 युवकों को रैश ड्राइविंग, स्टंट किये जाने* पर थाने लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पैराफिट से टकराकर गधेरे में जा गिरा बुलेट सवार, पुलिस ने समय रहते बचाई जान

 

 

उक्त सभी 06 युवकों अभय बिष्ट, रेहान अहमद, आयुष बिष्ट ,हर्ष आनंद, विकास रस्तोगी, शिवा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए *03 बाइक और 01 स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही कर सीज* किया गया है।
युवकों की काउंसलिंग की गई और उन्हें भविष्य में इस तरह के कृत्य न करने की सलाह दी गई। सभी युवकों ने माफी मांगते हुए भविष्य में इस तरह के कृत्य न करने हेतु कहा गया।
*पुलिस टीम-*

यह भी पढ़ें 👉  *पुलिस कप्तान की पैनी नजर: चेकिंग के दौरान हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा रामपुर का शातिर जालसाज, फर्जी I.B. अधिकारी बनकर घूम रहा था युवक! 👮‍♂️🚔* *सरकारी पदों का ढोंग रचने वाले सुधर जाएं, जनपद में संदिग्धों के खिलाफ हमारी सघन चेकिंग और कड़ा एक्शन लगातार जारी रहेगा। — SSP मंजुनाथ*

1- उ0नि0 हरजीत राणा
2- का0 धीरज
3- का0 बलवंत बिष्ट
4- का0 रोहित

*अपील-*
नैनीताल पुलिस सभी युवाओं से अपील करती है कि वे रैश ड्राइविंग और स्टंट जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें, जिससे न केवल उनकी जान बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षित रहे

karki
inder