क्राइम देहरादून

बुजुर्ग की हत्या करने वाला होटल मैनेजर गिरफ्तार, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने किया मामले का खुलासा।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

राजधानी देहरादून की पटेल नगर थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, हत्या के दौरान पहने गए कपड़े और 1670 रुपए नकद बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को जेल पहुंचा दिया है। मामले का खुलासा एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने किया। एसएसपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी का नाम महेंद्र सिंह है और वह मूल रूप से अल्मोड़ा उत्तराखंड का रहने वाला है। फिलहाल वह टीएचडीसी कॉलोनी देहरादून में रहता है। पेशे से वह होटल मैनेजर है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

 

 

कोरोना काल के दौरान नौकरी छूट जाने के बाद वह बेरोजगार हो गया। नशे और जुए की लत में पड़ने की वजह से उसके पत्नी और बच्चे भी छोड़कर मुंबई चले गए। जिसके बाद महेंद्र कर्ज में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश, नकल माफियाओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी

 

 

 

कर्ज उतारने के लिए उसने थाना पटेल नगर क्षेत्र में रहने वाली एक अकेली बुजुर्ग को लूटने का षड्यंत्र रचा। घर में पहुंचकर बुजुर्ग को धारदार चाकू से गले पर वार कर मौत के घाट उतारा। जिसके बाद घर में रखे चार हजार रुपए लूट कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व अपर सचिव श्री आर.सी. लोहनी द्वारा लिखित पुस्तक ‘सेवा विधि‘ का विमोचन किया।