उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

SSP NAINITAL मीणा का सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण हेतु जनपद में विशेष अभियान।

Spread the love

*SSP NAINITAL मीणा का सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण हेतु जनपद में विशेष अभियान।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती – 15 चालक गिरफ्तार, 15 वाहन सीज, नैनीताल पुलिस का अपराध पर सीधा प्रहार*

दिनांक 14.09.2025 को *श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के दिशा- निर्देशानुसार* जनपद में *अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान* चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत *श्री प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के नेतृत्व में श्री नितिन लोहनी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी*, श्री राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी सहित *पुलिस टीम द्वारा शहर हल्द्वानी में देर रात तक “ड्रंक एंड ड्राइव” चेकिंग अभियान* चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की गई 100 करोड़ की धनराशि।

वाहनों को रोककर चालकों की जांच ‘अल्कोमीटर’ से की गई। जांच में निम्नलिखित कार्यवाही की गई-
✔ शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध धारा 185/202 मोटर वाहन अधिनियम के तहत *15 वाहन सीज कर 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार* किया गया।
✔ खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर 02 चालान किए गए।
✔ अन्य यातायात उल्लंघनों में 09 चालान किए गए।
✔ पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 02 चालान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की 136.68 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दो शहीद सैनिकों के आश्रितों को सरकारी सेवा प्रदान किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

 

 

*जनपद पुलिस नागरिकों से अपील* करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, नशे की अवस्था में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*