क्राइम बाड़मेर राजस्थान

19 लोगों को सांप काटने, क्षेत्र में मचा हड़कंप।

Spread the love

19 लोगों को सांप काटने, क्षेत्र में मचा हड़कंप।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

बाड़मेर जिले के चौहटन हॉस्पिटल में अचानक स्नेक बाइट (सांप काटने) के 19 मरीज भर्ती होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चक्रवर्ती तूफान बिपरजॉय के दौरान हुई तूफानी तेज बारिश के बाद सांप अपने बिलों से बाहर निकलने। जिसके कारण यह घटना हुई,  डॉक्टरों ने बताया कि सभी 19 मरीजों की तत्काल जांच करवाकर इलाज शुरू कर दिया गया है। मरीजों में सामान्य जहर पाया गया और सभी मरीज खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस अलर्ट* *प्रभावी पुलिसिंग/सुरक्षा व्यवस्था परखने IG कुमायूँ रिधिम अग्रवाल व SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं उतरे मैदान में* *काले शीशे लगी संदिग्ध वाहन पर पड़ी SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 की पैनी नजर* *शराब के नशे में मदहोश, अवैध कारतूस के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार*

 

 

बताया जा रहा है कि कोई खेत में काम कर रहा रहा था। तो कोई टहलने निकला था। कोई घर का काम कर रहा था। देर शाम अंधेरा होने के कारण भी सर्प डंस का शिकार हुए. चौहटन के धारासर, चाडार, नवातला जेतमाल नवातला जेतमल, खारिया राठौड़ान, गंगाला, उपरला, सनाऊ, कापराऊ, सादुल की गफन इन गांवों से कुल 19 लोगों को सांप काटने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत रामनगर पुलिस की कार्रवाई, 103 पाउच अवैध शराब बरामद।

पिछले 3 दिनों से इन इलाकों में भारी बारिश हुई है. संभवतः रविवार को तेज गर्मी और उमस के बाद जहरीले सांप और जीव जंतु अपने बिलों से बाहर आ गए। यही वजह रही कि एक साथ 19 लोगों को लगभग एक ही समय में सांप ने काट लिया. बताया जा रहा है कि तपन और उमस बढ़ने के साथ स्नेक बाइट के केस भी बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ सख्ती: रामनगर में दोबारा पकड़ा गया आरोपी

 

 

चौहटन अस्पताल के प्रभारी डॉ. अशोक पंवार ने बताया कि स्नेक बाइट के दो मरीज पहले भर्ती हुए थे और रविवार रात को एक साथ स्नेक बाइट के 17 मरीज अस्पताल पहुंचे। ट्रीटमेंट के बाद सभी मरीज खतरे से बाहर है, किसी को रेफर नहीं किया गया है।