उत्तराखंड क्राइम रामनगर

रामनगर पुलिस ने 10 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

Spread the love

रामनगर पुलिस ने 10 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

 

 रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। हल्द्वानी के प्राइवेट बस अड्डे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मंगलदास पुत्र रविंद्र दास, निवासी बम्बाघेर, रामनगर को 10 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कुश्ती कार्यक्रम में प्रतिभाग कर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

 

 

यह कार्रवाई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वर्ष 2025 तक देवभूमि को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के दौरान, प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चाय के खोखे पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को किया संबोधित।

 

 

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त मंगलदास को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्यवाही में एसआई मनोज नयाल, हेड कांस्टेबल तालिब हुसैन, कांस्टेबल विपिन शर्मा, संजय सिंह, भूपेंद्र सिंह और महबूब आलम शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, 151 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई

 

 

इस मामले की विवेचना कोतवाली रामनगर के उप-निरीक्षक जोगा सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।