उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

मल्लीताल क्षेत्र में स्टंटबाजी करने वाले युवक को पुलिस ने सिखाया सबक* *व्यक्ति के विरुद्ध हुई चलानी कार्यवाही वाहन भी सीज*

Spread the love

*मल्लीताल क्षेत्र में स्टंटबाजी करने वाले युवक को पुलिस ने सिखाया सबक*

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*व्यक्ति के विरुद्ध हुई चलानी कार्यवाही वाहन भी सीज*

*एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा* ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियो को अपने–अपने थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर *ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग और स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही* करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धमकियों से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी

जिस आदेश के अनुपालन में *नैनीताल शहर* में एक युवक द्वारा मुख्य बाज़ार इंदिरा मार्केट मे वाहन संख्या UK-05A-8706 थार को चालक अमान पुत्र वाहिद सैफी निवासी पोपलर कम्पाउंड मल्लीताल नैनीताल द्वारा खतरनाक तरीके से चलाया जाने तथा सोशल मीडिया में वायरल होने की शिकायत मिलने पर *श्री हेम चंद्र पंत प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल* के नेतृत्व में *चीता मोबाइल कंस्टेबल वीरेन्द्र गोले* द्वारा क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर व्यक्ति का पता निकाला गया। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को थाने लाया गया और उसके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत चलानी कार्यवाही कर उसके वाहन को सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *40 दशकों से भी पुरानी परंपरा आपसी प्रेम और विश्वास से बदली, CM धामी की अपील का दिखा असर* *मुस्लिम समाज ने दिखाई जिम्मेदारी व एकता, मस्जिदों और ईदगाहों में ही अदा की नमाज़* *SSP मंजूनाथ टीसी की रणनीति और संवाद नीति से जिलेभर में बना सौहार्दपूर्ण माहौल*

युवक की काउंसलिंग की गई और उसे भविष्य में इस तरह के कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी गई।

*अपील-*
नैनीताल पुलिस सभी युवाओं से अपील करती है कि वे रैश ड्राइविंग और स्टंट जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें, जिससे न केवल उनकी जान बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम मे न पड़े। यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास से बनेगा विकसित भारत: मुख्यमंत्री धामी

*