उत्तर प्रदेश क्राइम

नवविवाहिता की गीजर फटने से हुई मौत जांच में जुटी पुलिस।

Spread the love

नवविवाहिता की गीजर फटने से हुई मौत जांच में जुटी पुलिस।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता की गीजर फटने से मौत हो गई। बाथरूम में काफी देर तक कोई आहट नहीं मिली तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। युवती की शादी 22 नवंबर को हुई थी। उसकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर एक और मुकदमा दर्ज, पति समेत कई लोगों पर FIR सार्वजनिक स्थान पर हंगामा पड़ा भारी — ज्योति अधिकारी समेत कई लोगों पर केस दर्ज

 

 

 

 

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना चौधरी निवासी दीपक यादव की शादी 22 नवंबर को बुलंदशहर के गांव काले का नगला निवासी सूरजपाल की पुत्री दामिनी से हुई थी। दामिनी 23 नवंबर को विदा होकर पीपल साना चौधरी स्थित ससुराल में आई। परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह को वह नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। वह काफी देर तक नहाकर नहीं निकली तो पति दीपक ने आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। अनहोनी को लेकर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने फिर बाथरूम के गेट का दरवाजा तोड़ा तो नवविवाहिता बेसुध पड़ी थी। परिजन आनन फानन उसे मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए ले गए। वहां डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज की सूचना पर भोजीपुरा थाने से एसआई देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। ससुराल वालों की सूचना पर मृतका के मायकेवाले भी आ गए। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 नैनीताल पुलिस एक्शन मोड में — एसएसपी मंजूनाथ टीसी का सख्त रुख, अफवाह और कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस* *🚔 चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर — एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में सघन चेकिंग, कालाबाजारी पर कड़ी कार्यवाही*

 

 

 

 

भोजीपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि बाथरूम में नहाते समय गीजर फट गया था, जिससे विवाहिता की मौत बताई जा रही है। मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा।