नैनीताल में ट्रैफिक सुधार को लेकर पुलिस का अभियान तेज – 90 चालान, 13 वाहन उठाए गए”

नैनीताल में ट्रैफिक सुधार को लेकर पुलिस का अभियान तेज – 90 चालान, 13 वाहन उठाए गए”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*नैनीताल शहर में सुगम यातायात के लिए पुलिस ने कसी कमर*

*90 वाहनों के किए चालान, 13 वाहनों को क्रेन से लिफ्ट कर हटाया*

*अतिक्रमण करने वाले 15 लोगों के किए चालान*

मा0 उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा नगर नैनीताल की यातायात व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए गए थे। जिस आदेश के अनुपालन में नगर नैनीताल की यातायात व्यवस्था को लेकर नगर की जनता से नैनीताल पुलिस द्वारा नो पार्किंग में खड़े वाहनों तथा अतिक्रमण को हटाए जाने की लगातार अपील की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के दरबार पहुंचे SSP मंजूनाथ टी.सी., जनपदवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में *श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल* के निर्देशन आज *डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, श्री प्रमोद कुमार साह सीओ भवाली* के पर्यवेक्षण में नैनीताल शहर में सड़क किनारे नो पार्किंग क्षेत्र में काफी समय से खडे वाहनो, नो पार्किंग मे खडे वाहनो व सडक किनारे स्थित दुकानो के दुकानदारों द्वारा सडक पर किये गये अतिक्रमण के विरुद्ध थाना पुलिस द्वारा अभियान चलाकर निम्नलिखित कार्यवाही की गयी:–

यह भी पढ़ें 👉  दो दिवसीय भीमताल लेक कार्निवाल का होगा आयोजन* *14 एवं 15 नवम्बर को सजेगी सांस्कृतिक एवं बॉलीवुड प्रस्तुतियों की महफिल*

▪️नो पार्किंग मे खडे 90 वाहनो का चालान, संयोजन शुल्क 30400 रु.

▪️अतिक्रमण के दृष्टिगत किये गये 81 पुलिस एक्ट में किये चालान कुल चालान 15 संयोजन शुल्क 3750 रु.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक तो हरबंस सिंह को गोल्ड मेडल से किया गया सम्मानित

▪️नो पार्किंग में विगत काफी समय से खडे वाहन जो टोह किये गये–13

▪️कोर्ट के चालान–07

*