उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम रूद्रपुर

युवक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस द्वारा चार आरोपियों को  किया गिरफ्तार।

Spread the love

युवक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस द्वारा चार आरोपियों को  किया गिरफ्तार

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

रुद्रपुर, उत्तराखंड: उधम सिंह नगर जनपद के मुख्यालय रुद्रपुर क्षेत्र के रम्पुरा में एक युवक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर पहले से कई संगीन अपराध मामले दर्ज हैं, और वे शातिर किस्म के अपराधी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर सड़क पर चलाने के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं- पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, एसएसपी के 'चक्रव्यूह' में फंसा जानलेवा हमलावर अवैध तमंचे के साथ वारदात के चंद घंटों बाद कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में

 

मामले का खुलासा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर अनुषा बडोला ने अपने कार्यालय में किया है, जिसमें बताया गया है कि 9 सितंबर को वार्ड नंबर 23 रम्पुरा के निवासी धर्मेंद्र द्वारा एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन

 

मामले में यह भी खुलासा किया गया है कि शिवम चंद्रा निवासी सोनिया होटल के पास वार्ड 23 में रहते हैं, और उनके साथी विवेक गुप्ता, अरुण गुप्ता, और गगन दिवाकर निवासी वार्ड नंबर 21 में रहते हैं। इन आरोपियों ने मारपीट की थी, और पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि शिवम चंद्रा ने पिस्टल से किशनपाल के ऊपर फायर किया था।

यह भी पढ़ें 👉  हिरण के मांस के साथ पकड़ा गया आरोपी, दो फरार

 

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कदम उठाया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, पुलिस द्वारा इन आरोपियों से पिस्टल बरामद किया गया है और आर्म्स एक्ट की भी बढ़ोतरी की गई है।