उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Spread the love

अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल* द्वारा जनपद में अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु सभी अधीनस्थों को अपने सर्किल/थाना/चौकी क्षेत्र में कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक तस्करों पर सख्ती: कुमाऊँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी फिर चढ़ा हत्थे

* प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी* तथा * नितिन लोहनी सी0ओ0 हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में * दीपक बिष्ट, थानाध्यक्ष काठगोदाम* के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा *दिनांक 20.11.2024* की रात्रि में थाना काठगोदाम क्षेत्र मे शांति/ कानून व्यवस्था हेतु गश्त चैकिंग के दौरान दाडू देवता मन्दिर दमुवाढ़ूंगा के पास से अभियुक्त सनी कुमार पुत्र श्री नरेंद्र कुमार निवासी निकट वृद्धा आश्रम, मल्ला चौफुला दमुवाढ़ूंगा, काठगोदाम उम्र 21 वर्ष को एक अदद अवैध तमंचे व 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ 2027 तैयारियों में तेजी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश—अक्टूबर 2026 तक पूरे हों सभी कार्य

 

 

 

अभियुक्त पूर्व में भी थाना मुखानी से चोरी में जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरुद्ध *थाना काठगोदाम* में *मु0अ0सं0–118/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पार्किंग, पेयजल व सड़क कार्यों को दी हरी झंडी

*पुलिस टीम-*
1- उ.नि. अरुण सिंह राणा।
2- कानि० भानुप्रताप ओली।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*