उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

मल्लीताल में भीषण आग पर पुलिस-प्रशासन ने पाया काबू

Spread the love

मल्लीताल में भीषण आग पर पुलिस-प्रशासन ने पाया काबू

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन एवं फायर सर्विस, पुलिस, एयरफोर्स फायर टेंडर एवं अन्य बचाव दल की तत्परता से मल्लीताल क्षेत्र स्थित मोहनको चौराहे पर बिल्डिंग में लगी आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च

➡️ आग बुझाने की कार्यवाही में लोकल पुलिस फोर्स, फायर टीम, एयरफोर्स फायर टीम, भवाली, भीमताल , रामनगर, हल्द्वानी पुलिस सहित अन्य जनपदों से मंगाए गए अतिरिक्त फायर टेंडर भी सक्रिय रूप से लगे रहे।
मौके पर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्रा सहित अन्य अधिकारीगण भी राहत एवं बचाव कार्य में मौजूद रहे, आग से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री को मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर विभिन्न संगठनों ने दी बधाई