उत्तराखंड क्राइम नैनीताल हल्द्वानी

एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर अराजकतत्वों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई।

Spread the love

एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर अराजकतत्वों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

 

 

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए “ऑपरेशन रोमियो” के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। हाल ही में हुए अभियान में पुलिस ने 91 अराजकतत्वों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की गई 100 करोड़ की धनराशि।

 

 

महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल

पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों, होटल, और ढाबों पर शराब पीने, अनावश्यक सड़कों पर घूमने और हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कदम उठाए। इस अभियान के दौरान पकड़े गए लोगों को अपनी हरकतों पर माफी मांगते हुए देखा गया।


यातायात नियम तोड़ने वालों पर भारी पड़ा अभियान

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 442 लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और ₹1,07,500 का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  *जनपद में कानून का शिकंजा कसने को अपराध गोष्ठी में कड़े तेवर में दिखे एसएसपी प्रहलाद मीणा* *नशा, साइबर फ्रॉड व अवैध हथियार, अज्ञात महिला शिनाख्त पर सख्ती का आदेश* *हर थाने को जवाबदेह बनाकर अपराध पर नकेल कसने की तैयारी*

कार्रवाई का विवरण:

  • चालान किए गए वाहन: 442
    • बिना हेलमेट: 54
    • तीन सवारी: 06
    • रेट्रो साइलेंसर: 01
    • बिना नंबर प्लेट: 11
    • काली फिल्म: 01
    • अन्य: 369
  • सीज वाहन: 32
    (01 बस, 03 भारी वाहन, 07 टैक्सी, 02 रिक्शा, 19 मोटरसाइकिल)
  • DL निरस्तीकरण: 40

सड़क सुरक्षा पर जोर

पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और यातायात व्यवस्था को सुधारना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा दून अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों से सीधे संवाद कर जानी उनकी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति।

नागरिकों से अपील

नैनीताल पुलिस ने जनता से यातायात नियमों का पालन करने और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी है कि अराजक तत्वों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

– नैनीताल पुलिस