उत्तर प्रदेश क्राइम

 दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे झोपड़ी पर पलटा ट्रक, आठ की मौत, चालक और हेल्पर हिरासत में

Spread the love

 दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे झोपड़ी पर पलटा ट्रक, आठ की मौत, चालक और हेल्पर हिरासत में

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

 

हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव मार्ग पर एक दर्दनाक घटना घटी। एक बालू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर पलट गया, जिससे झोपड़ी में सो रहे चार मासूम बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपती, उनके चार बच्चे, और एक दामाद शामिल हैं। इस हादसे में एक बच्ची घायल भी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।

 

 

यह घटना मल्लावां कस्बे में उन्नाव मार्ग पर चुंगी नंबर दो के पास हुई, जहां नट बिरादरी के लोग सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। मंगलवार आधी रात के बाद कानपुर से हरदोई जा रहा बालू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर अवधेश उर्फ बल्ला की झोपड़ी पर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों एवं जेसीबी की मदद से ट्रक को सीधा किया। हालांकि, तब तक अवधेश उर्फ बल्ला (45), उसकी पत्नी सुधा उर्फ मुंडी (42), पुत्री सुनैना (11), लल्ला (5), बुद्धू (4), हीरो (22), उसका पति करन (25) और उसकी पुत्री कोमल उर्फ बिहारी (5) की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  मथुरा पहुंचीं करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला गोगामेड़ी, छात्र आंदोलन को दिया समर्थन

 

 

हादसे में घायल अवधेश की एक पुत्री बिट्टू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक अवधेश और हेल्पर रोहित को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  *अपराधियों के काल बन रहे पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी* *कड़ी से कड़ी जोड़कर खोली सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी* *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल – 04 हत्यारे गिरफ्तार* *SSP का सख्त संदेश – “अपराधियों की जगह समाज में नहीं, सिर्फ जेल में है।”*