उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

नानकमत्ता कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर  की हत्या

Spread the love

नानकमत्ता कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर  की हत्या

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह को गुरुवार की सुबह लगभग 6:15 बजे मोटरसाइकिल से आए  अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाबा तरसेम सिंह को तुरंत खटीमा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु की पुष्टि कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले में गूंजा आस्था का स्वर, पुष्कर सिंह धामी ने किया भजन संध्या का शुभारंभ

 

 

घटना के बाद, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं प्रत्यक्ष दर्शियों के आधार पर हत्यारों की पहचान करने की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह लगभग 6:15 से 6:30 के बीच इस घटना को अंजाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली क्रांति की तैयारी! UJVNL बोर्ड ने मेगा परियोजनाओं को दी हरी झंडी